गर्लफ्रेंड से लव मैरिज के बाद उसी की बेटी पर बिगड़ी नीयत, महिला के प्रेमी ने कर डाला ये कांड

उत्तरप्रदेश:- सास-दामाद और बेटे की मंगेतर को भगा जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड की बेटी को ही भगा ले गया। मामला बरेली का है। प्रेमी का पिछले पांच साल से मुस्लिम तलाकशुदा महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद उसने लवमैरिज कर ली। पहले पति से महिला की एक बेटी है। शादी के बाद प्रेमी की उस पर नीयत खराब हो गई। महिला को इस बारे में भनक भी नहीं लगी। प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की आंख में धूल झोंककर रात के अंधेरे का फायदा उठाया और एक दिन दोनों फरार हो गए। इस मामले में महिला ने प्रेमी से पति बने युवक के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप लगाया है कि युवक का पिता भी उसका साथ दे रहा है। कैंट क्षेत्र निवासी मुस्लिम महिला ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले पति से उसका तलाक हो गया। इसी बीच वह बारादरी क्षेत्र निवासी हिंदू किशोर के संपर्क में आ गई और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कुछ साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और महिला ने अपना नाम भी बदल लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि पहले पति से उसकी एक बेटी भी है, जिसकी उम्र करीब 13 साल है।

खाने में नशीला पदार्थ देकर हुआ फरार

महिला का आरोप है कि उसके साथ रहने के दौरान ही प्रेमी से पति बने लड़के ने बेटी से भी नजदीकियां बढ़ा लीं, जिसका उसे अहसास तक नहीं हुआ। इसके चलते ही 14 जून की रात करीब आठ बजे पति ने उसे खाने में कोई नशीला पदार्थ दे दिया, जिसके चलते वह बेहोश हो गई। दो दिन बाद 16 जून की दोपहर उसे होश आया तो देखा कि बेटी घर में नहीं है और कुछ जेवरात भी गायब हैं। उन्होंने लोगों से जानकारी की तो पता चला कि उनका दूसरा पति बेटी को गलत नीयत से अपने साथ ले गया है।

फोन पर लौटाने से किया इनकार

महिला का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी को फोन किया तो उसने बेटी को लौटाने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि इसमें पति के पिता ने भी उसका सहयोग किया है। उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए दोनों के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *