बलौदाबाजार। आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नवापारा(सुहेला) में सुशासन तिहार के तहत आयोजित ‘समाधान शिविर’ में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के साथ सम्मिलित होकर आमजनों की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस दौरान हितग्राहियों को सामग्री, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार का वितरण तथा शिशुओं का अन्नप्रासन संस्कार भी किया गया।
प्रदेश वासियों की समस्या सुनने और उसके, निराकरण करने का माध्यम है समाधान शिविर

