परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव

छुरिया:- खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोलापुर में सर्व ब्राह्मण समाज परिक्षेत्र छुरिया द्वारा आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जयंती को जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, भगवान परशुराम को भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजा जाता है, जिन्होंने क्षत्रियों के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया था। भगवान परशुराम को धर्म और न्याय की स्थापना के लिए जाना जाता है, और उनकी जयंती के अवसर पर लोग धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर श्री संजय सिन्हा जी (अध्यक्ष ज.पं.) श्री रविन्द्र वैष्णव जी (महामंत्री जिला भाजपा)श्रीमती चमेली ठाकुर जी (सरपंच भोलापुर)प्रकाश मुटघरे (जनपद सदस्य),टिकम प्रसाद पाण्डे जी (अध्यक्ष परिक्षेत्र छुरिया)श्रीमती क्षमा तिवारी जी (सरपंच महराजपुर) मनीष त्रिपाठी जी (आई. टी.सेल भाजपा) उमेश तिवारी जी, (कार्यकारणी अध्यक्ष)दीपक दुबे जी उपाध्यक्ष आचार्य प्रहलाद मिश्रा,(वरिष्ठ उपाध्यक्ष) अवधेश दुबे (सचिव)धीरेन्द्र तिवारी (कोषाध्यक्ष)राधेश्याम शर्मा जी (मिडिया प्रभारी)प्रकाश शर्मा (सरक्षक) रुखम पांडे, शिशुपाल साहू, पूर्णानंद साह, मोहित सिन्हा, दरुवा महराज जी,सकीला दीदी उपसरपंच महाराजपुरएवं सर्व ब्राहमण समाज परिक्षेत्र छुरिया एवं सभी समाजिक बन्धुओ व माताओं की गरिमा उपस्थिति रही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *