छुरिया संवाददाता
छूरिया दिनांक 05/05/2025 को नगर पंचायत छुरिया के 02 आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक 02 सीताबर्डी में ‘‘सुशासन तिहार 2025 ‘‘ समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निकाय क्षेत्र के वार्ड क्रमंाक 01, 02, 03 एवं 04 के आवेदकगण/हितग्राही शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदनों के निराकरण की वस्तुस्थिति से अवगत हुए एवं निकाय स्तर पर राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर आवेदिका श्रीमती पूर्णिमा निषाद वार्ड क्रमांक 01 को प्राथमिकता राशन कार्ड एवं श्री नारायण लाल नांदेश्वर को उनकी पुत्री के विवाह प्रमाण पत्र हेतु अनुपलब्धता प्रमाण पत्र निकाय के अध्यक्ष श्री अजय पटेल, श्रीमती बिन्दू तिरथ साहू, श्री दीपक जगने, श्री अनिल लारोकर पार्षदों, एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी , उपअभियंता की उपस्थिति में प्रदाय किया गया।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाकर उपस्थित प्रतिभागियों को पोषण परामर्श दिया गया, सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 02 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई माननीय नगर अध्यक्ष श्री अजय पटेल एवं वार्ड क्रमंाक 04 की पार्षद महोदया श्रीमती बिन्दु तीरथ साहू के द्वारा किया गया। सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त 02 शिकायतों का निराकरण किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किशोरी गर्भवती, शिशुवती महिलाओं का एचबी जांच कराया गया कुल 26 लोगों का एचबी जांच एवं सीथलीन जांच किया गया। विभागों द्वारा 10 आधार कार्ड बनाया गया, 04 आयुष्मान कार्ड, 04 असंगठित कर्मकार/भवन संन्निर्माण के तहत हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। सुशासन तिहार 2025 के समाधान शिविर में 45 नये आवेदन प्राप्त हुऐ जिनका निराकरण यथाशीघ्र किया जायेगा। उक्त शिविर मे नगर पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री अजय कुमार पटेल, श्रीमती बिन्दु तीरथ साहू पार्षद, श्री दीपक जगने पार्षद, श्री अनिल लारोकर पार्षद, सुशासन तिहार के नोडल अधिकारी श्री विजय कोठारी तहसीलदार छुरिया, श्री लाल अजय बहादुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी, थाना प्रभारी छुरिया, विद्युत मंडल छुरिया, क्रेडा विभाग छुरिया, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
नगर पंचायत छुरिया के वार्ड क्रमांक 02 सीताबड़ी में सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर का आयोजन किया गया

