शराब तस्कर पकड़ाया

धमतरी। धमतरी पुलिस थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की अछोटा में एक व्यक्ति अपने घर में शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा ग्राम अछोटा में रेड कार्यवाही कर,अपने घर में अवैध रुप से शराब बेच रहे आरोपी भूपेन्द्र देवांगन पिता स्व.डेरहा राम उम्र 35 वर्ष साकीन अछोटा के कब्जे से थैले के अंदर 60 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एम. एल.भरी हुई कीमती 4800/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

आरोपी का नाम-: भुपेन्द्र देवांगन पिता स्व डेरहाराम देवांगन उम्र 35 वर्ष सा०अछोटा, थाना- अर्जुनी जिला-धमतरी (छ०ग०)

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना अर्जुनी से प्रआर.भूनेश्वर साहू,नितिन पांडेय, म.प्रआर. मधुलिका टिकरिहा आर.राजेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *