छुरिया संवाददाता
छुरिया:- संकुल स्तरीय शिक्षक बिदाई समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल भुआर्य ने की। इस अवसर पर सभी अतिथियों का फूल माला गुलाल से जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही इस अवसर पर तीन शिक्षको श्री लेमन सिंह नेताम,मुकूंद राम नेताम, श्रीमती इंन्द्लक्ष्मी रंजारे जी का बिदाई समारोह आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती के चैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एक समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे युवाओं बेटियों को शिक्षा और ज्ञान प्रदान करके उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। वे हमें सही और गलत के बीच का अंतर सिखाते हैं, और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करते हैं। इसलिए, शिक्षकों को सम्मान देना और उनकी भूमिका को समझना बहुत महत्वपूर्ण है। वे हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वे हमें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं। आज जीवन के सफर में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो हमें भावनाओं के गहरे समंदर में डुबो देते हैं। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण और भावुक अवसर होता है जब हम किसी सीनियर शिक्षक या सहकर्मी को सेवानिवृत्ति पर विदाई देते हैं। यह वह समय होता है जब हम अपने दिल की गहराईयों से उनकी सेवाओं और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हैं। विदाई का यह पल न केवल हमारे दिलों को छू जाता है, बल्कि हमें उनके साथ बिताए सुनहरे पलों को याद करने का भी अवसर देता है। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद सदस्य एंकात चंन्द्राकार, भीषम उर्वसा, हदृयराम देवांगन मंडल अध्यक्ष,कपिल बघेल, भुपेंद्र नायक, लालसिंह केसरवानी, श्रीमती श्यामा बाई यादव संरपच, शेषनारायण वैष्णव, कपिल नारायण पांडेय, कोमल देवांगन, पुखराज देवांगन, डालचंद साहु, समेत शिक्षकगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।
शिक्षक हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं: किरण रविन्द्र वैष्णव

