अछोली में युवक का मर्डर.

मामला – पुराना बस्ती अछोली के प्रायमरी स्कूल के कम्पाउंड का.

डोंगरगढ़ / अछोली — डोंगरगढ़ समीपस्थ ग्राम अछोली के पुराना बस्ती अछोली में प्रायमरी स्कूल के कम्पाउंड में युवक की रक्तरंजीत लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इस सनसनी खेज हत्त्याकांड से ग्रामीण दहशत में हैं वही प्रथम दृष्टया आपसी रंजीश में अज्ञात आरोपी के द्वारा युवक के सीने में धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर फरार होने का मामला सामने आ रहा है. 05 मई शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम के सहयोग से शव का पंचनामा कार्यवाही कर डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वही घटना स्थल पर देखने से प्रतीत हो रहा था कि आरोपी ने मृतक के सीने के बीच में धारदार खन्जर नुमा हथियार घोंप कर लहूलुहान कर दिया गया था जिससे भीम नेताम पिता स्व. श्याम सिंग उम्र 23 साल निवासी पुराना बस्ती अछोली की मृत्यु हो जाना बताया जा रहा था. इधर पुलिस ने घटना स्थल पर मृतक का जूता व मोबाइल जप्त कर मामले की विवेचना में जुट गई है. वही पुलिस ने तीन संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी शीघ्र पकड़े जायेंगे.

घायल अवस्था में देख भाई ने अस्पताल चलने कहा परंतु मना कर दिया.

घटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों की मानें तो पुराना बस्ती के प्रायमिरी स्कूल में 01 मई को स्कूल के पास निवास करने वाले यादव परिवार के लड़के की शादी समारोह आयोजन था जो लगभग गुरुवार शुक्रवार की दर्मियानी रात्रि 1.00 बजे तक चलता रहा इसके बाद ही अज्ञात आरोपी ने घटना को अंजाम दिया होगा. बताया जा रहा था कि रात्रि के लगभग 2.30 बजे मृतक के भाई दीपक नेताम ने स्कूल कम्पाउंड में अपने भाई को लहूलुहान स्थिति में देखा और अस्पताल चलने को कहा गया परंतु मृतक द्वारा मना कर देना जिससे उसी हालत में छोड़ कर चले जाना व घटना के संबंध में किसी को जानकारी नहीं देना कई यक्ष प्रश्न खड़े कर रहे है फिलहाल पुलिस की विवेचना के दौरान इन प्रश्नो के जवाब मृतक का भाई ही दे पायेगा. वही बताया गया कि मृतक पुरे शादी समारोह के आयोजन में हिस्सा बनकर शादी में आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार कर रहा था.

सीने के बीच हार्ड में हथियार लगने व अधिक रक्तस्त्राव होने से हुई मृत्यु – डॉ. चौधरी

पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. चौधरी ने मृत्यु का कारण छाती व सीने के बीच खंजरनुमा हथियार के वार से हार्ड के डैमेज होने व अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण मृत्यु होना बताया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *