नारी शक्ति सम्मान में शनाया मेंडिस ने जीते अवार्ड

0 अंगूरी भाभी ने फैशन शो के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

रायपुर। उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के द्वारा नारी शक्ति सम्मान का आयोजन रायपुर के होटल ट्राइटन में हुआ। कार्यक्रम में भाभी जी घर पर हैं फेम की अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे और सोशल मीडिया सेन्शेसन खुशी शेख अतिथि थीं।
कार्यक्रम के अंतर्गत फैशन शो भी संपन्न हुआ। मिस एण्ड मिसेज केटेगरी राखी घई, मिस केटेगरी में शनाया मेंडिस प्रथम रही। मनदीप कौर मिसेज कैटेगरी की विजेता बनीं। 25 मॉडल ने इसमें भागीदारी की। मिस केटेगरी में प्रथम उप विजेता कोमल गोगिया, अनिता राठौर रहीं जबकि मिसेज कैटेगरी में पूजा शुक्ला विनर बनीं। वहीं उप विजेता वंशिता शर्मा, श्वेता घुरई और पूजा राठौर बनीं। मिसेज प्लस साईज के विनर का खिताब मनदीप कौर ने जीता। दीपिका वैष्णव, सीमा विश्वकर्मा और ज्योति झा इस ग्रुप में रनर अप रहे। कार्यक्रम का समन्वय उमा कुशवाहा, अर्पिता सिंह, सीमा बंजारे और दीक्षा साहू ने किया। ये सभी निर्णायक की भूमिका में थीं। विजेताओं को अतिथियों ने मेडल भेंट किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा कि नारी शक्ति सम्मान पाना अपने आप में बड़ी बात है। फैशन शो में जिन महिलाओं ने भागीदारी की है उनके पास दक्षता है और क्षमता भी। छत्तीसगढ़ की राजधानी में इस प्रकार का आयोजन दिखाता है कि यहां भी अच्छे कार्यक्रम के लिए संभावनाएं हैं। कोरबा जिले के एमपी नगर में निवासरत रही शनाया मेंडिस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता टी. मेंडिस व माता ग्लोरिया मेंडिस को दिया है।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *