दंतेवाड़ा.बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से देश-दुनिया को परिचित कराने के लिए आयोजित बस्तर पंडुम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिना लाग-लपेट के सीधे नक्सलवाद पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आज मैं मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्रि तक यहां से लाल आतंक समाप्त हो जाए, और हमारा बस्तर खुशहाल हो. आयोजन में बड़ी संख्या में जुटे आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल ‘बस्तर पंडुमÓ बस्तर के उत्सव के रूप में मनाया गया है. लेकिन मैं मोदी जी का संदेश लेकर आया हूं. अगले साल बस्तर पंडुम – यही नाम के साथ देश के हर आदिवासी जिले से कलाकारों को हम यहां लाएंगे. यही नहीं हम बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के लिए दुनियाभर के राजदूत जो राजधानी में हैं, उनको बस्तर में लाकर हमारी परंपराओं को, संस्कृति को और आदिवासी बच्चों की कला को पूरे विश्व में पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार करेगी. 12 मार्च से लेकर आज तक जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग ने पांच करोड़ का आवंटन किया है, जो सबसे पहला इतना बड़ा संस्कृतिक आयोजन है. स्थानीय कला और संस्कृति, पारंपरिक लोककलाएं, शिल्प, तीज-त्योहार, खान-पान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक गीत-संगीत, व्यंजन, पेय पदार्थ – इन सभी को मूल रूप में संवंर्धित और संरक्षित करने का काम यह पंडुम करेगा.
जहां गोली की आवाज आती थी, वहां स्कूल की घंटी सुनाई देती है: सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, माता की पूजा कर संकल्प लिया है कि नक्सलवाद को खत्म करना है। 15 महीने से सरकार में हैं। डबल इंजन की सरकार है। गृहमंत्री के मार्गदर्शन में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों से लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सली जब समाप्त हो जाएंगे तब देश-दुनिया के लोग यहां आएंगे। ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, समेत अन्य राज्यों के 27 हजार कलाकार बस्तर पंडुम में शामिल हुए हैं। हम मोदी की गारंटी पूरी कर रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग हैं उनके लिए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है। जिसके लिए सड़क बिजली पानी सब उन लोगों तक पहुंच रही है। जहां भी सुरक्षा कैंप खुले हैं जहां पहले गोलियों की आवाज आती थी वहां अब स्कूल की घण्टियों की आवाज आ रही है।
आने वाले 1 साल में बस्तर लाल आतंक से मुक्त होगा: विजय शर्मा
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आने वाले 1 साल में बस्तर लाल आतंक से मुक्त होगा। गृहमंत्री अमित शाह लौह पुरुष हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा। बस्तर के इस कार्यक्रम में सभी जनजातियों के विभिन्न पारंपरिक और सांस्कृतिक परंम्पराओं को लेकर आए हैं। इसी को लेकर बस्तर पंडुम का आयोजन हुआ। 32 जनपद, 7 जिलों में आयोजन हुआ। अब संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। आज का यह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इतनी विविधताएं लेकर एक कार्यक्रम हुआ है। बस्तर पंडुम को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बस्तर के गांव नौ जवान विश्व पटल पर सामने आकर अपने मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। बस्तर और देश से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा। जिसके बाद बस्तर पूरे विश्व में बदलता दिखेगा।
अमित शाह ने किये मां दंतेश्वरी के दर्शन
जगलपुर,5 अप्रैल।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आज अपने दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में हैं. उन्होंने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए. इस दौरान वह धोती-कुर्ता पहने नजर आए. मां का आशीर्वाद लेने के बाद अमित शाह बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं. यहां उन्हें माला और गौर मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया गया. यहां पर वह बस्तर के पारंपरिक ड्रिंक्स और फूड्स का स्वाद भी चखा।
अगले चैत्र नवरात्र तक लाल आतंक समाप्त : शाह

