क्यों हिंदू राष्ट्र की मांग करने लगी जनता

नेपाल में लोकतंत्र के नाम पर जनता ठगी हुई महसूस करने लगी है। राजशाही और हिंदू राष्ट्र की मांग ने हिंसक आंदोलन का रूप ले लिया है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं और सुरक्षाबलों के साथ झड़पें होने लगीं। शुक्रवार को राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में झड़प हो गई। कई जगहों पर आगजनी हुई और कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। नेपाल की सरकार ने सेना को उतार दिया है और कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। बता दें कि 2008 में इसी जनता ने राजशाही को खत्म करके लोकतंत्र पर भरोसा जताया था। हालांकि लोकतंत्र के नाम पर वहां की कम्युनिस्ट सरकार केवल चीन की हिमायती बनकर रह गई। इसके लिए उसने नेपाल के लोगों के हितों को भी दांव पर लगा दिया। ऐसे में राजशाही समर्थक संगठनों ने जनता को एक बार फिर राजशाही की मांग करने के लिए तैयार कर दिया। अब संगठन पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह की वापसी को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *