एक व्यक्ति के पास से 53 लाख जब्त

सरायपाली। रांची से नागपुर नगदी रकम का अवैध परिवहन कर रहे महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से रेहटीखोल बैरियर के पास सिंघोड़ा पुलिस के द्वारा 53 लाख रुपए नगदी रकम पकड़ा गया है और इनकम टैक्स विभाग को पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्यवाही के लिए सूचना दी गई है।
जानकारी अनुसार 27 मार्च को पुलिस के टीम के द्वारा एन.एच.53 रेहटीखोल चेक पोस्ट बेरियर पर उडिसा तरफ से आने वाली वाहनो को चेक कर रही थी। कि तभी मारूती स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक एम एच 02 सीआर 2126 तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसे पुलिस की टीम के द्वारा चेक पोस्ट में रोका गया। वाहन में शशांक कोठार पिता राजकुमार कोठार (26) साकिन संभाजी नगर पठान लेऊ थाना प्रतापनगर जिला नागपुर महाराष्ट्र का निवासी बैठा था।
पुलिस की टीम के द्वारा वाहन की तलाशी लिया गया। वाहन के पीछे सीट में काला रंग का पिट्ठु बैंग रखा हुआ था जिसके संबंध में पुछताछ करने पर बैग मे नगदी रकम 53,00,000 रूपये होना बताया। रूपये के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि रांची झारखंड से नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताया। टीम के द्वारा शशांक कोठार के कब्जे से पिट्ठु बैग से भारतीय करंसी नोट 53,00,000 रूपये मिला। उक्त रकम को रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर 53,00,000 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 106 भा.ना.सु.सं. के तहत् कार्यवाही किया गया। और पुलिस के द्वारा प्रकरण कि जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेजी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *