कोण्डागांव। दिनांक 23/03/2025 को प्रार्थिया श्रीमति तुलेश्वरी मानिकपुरी पति अजय मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी बम्हनी थाना कोण्डागांव ने थाना कोण्डागांव में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19/03/2025 को दोपहर लगभग 02.30 बजे एक इनोवा कार क्रमांक CG 10 BM 3041 में चार व्यक्ति उसके दुकान के पास आए और उसके पति अजय मानिकपुरी को अपने कब्जे मे रखे हुए थे तथा जबरदस्ती उसके घर दुकान में घुसकर घर के आलमारी में रखे पांच लाख रूपये नगदी को बल पूर्वक आलमारी से निकालकर तथा गल्ले में रखे रकम को और घर में लगे हुए कैमरे के डीव्हीआर को निकालकर तथा घर मे काम कर रहे पुष्कर ठाकुर, के मोबाईल को लूटकर अपने साथ ले गए है कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव मे अपराध क्रमांक 118/2025 धाराः- 309 (4) 127 (2) 332 (ग) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (IPS) से निर्देश प्राप्त हुआ कि तत्काल विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्ग दर्शन पर अनुविभागिय अधिकारी पुलिस श्री रूपेश कुमार एवं साइबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल का संयुक्त टीम गठित कर बारिकी से जांच प्रारंभ किया गया जिस पर इनोवा कार के लोकेशन रायपुर प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रायपुर पहुंचकर इनोवा कार की चालक एवं मालिक को कब्जे में लेकर बारिकी से पूछताछ किया गया जिस पर बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर उसके साथ मिलकर रूपये के लालच में उसके साथ जाकर घटना को अंजाम देना बताया। जिसके पश्चात घटना मे शामिल लेखराम सिन्हा, प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा से पूछताछ किया गया। जिन्होंने बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर ग्राम बम्हनी जाकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। लेखराम सिन्हा ने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है यदि उसके घर में रेड कार्यवाही करते है तो बहुत रकम प्राप्त होगा जिसके लालच में आकर लेखराम सिन्हा के साथ मिलकर अजय मानिकपुरी के घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूटने का प्लान बनाया था तथा साजेन्द्र बघेल लगातार अजय मानिकपुरी का लोकेशन बता रहा था, दिनांक 15.03.2025 को शाम के समय साजेन्द बघेल के कहने पर लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह के साथ बम्हनी आए हुए थे, पंरतु अजय मानिकपुरी घर पर नही था, जिसके कारण उस दिन उनका प्लान सफल नही हो पाया था जिसके पश्चात पुनः दिनांक 19.03.2025 को साजन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी रायपुर गया हुआ तब लेखराम सिन्हा और उसके साथियों के द्वारा प्लान के तहत अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी कोण्डागांव लाकर अजय मानिकपुरी के घर में लूट की घटना को फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर अंजाम दिया था। घटना के पांचो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है एवं लूट की रकम 438000/ रूपये एवं एक नग इनोवा कार किमत लगभग 20 लाख, एक नग XUV 300 कार रकम लगभग 10 लगभग, 09 नग मोबाईल कीमति लगभग 3 लाख रूपये कुल जुमला 37 लाख 38 हजार रूपये जप्त किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी० नवल कोडोपी, सउनि राजकुमार कोमरा, दिनेश पटेल, प्र०आर 279 अशोक कुमार, आर० करन ध्रुव एवं साइबर सेल से उप निरी० संजय वट्टी सउनि दिनेश डहरिया प्र०आर० अजय बघेल, राजेश मनहर, रीतु राज, आर० बीजू यादव, मनोज मरकाम, चंदन यादव, कृष्णा नेताम, मनोज पोयाम, अजय देवांगन, रमेश बर्मन, परमेश्वर साहू, सन्तोष कोड़ोपी, अनिल शौर्य एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

