ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी प्रकार के डिजिटल सुविधा मिलेगी:- किरण रविन्द्र वैष्णव

छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा नेतृत्व वाली विष्णु देव साय की सरकार ने मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र की शुरुआत की है। जिससे ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी प्रकार के डिजिटल सुविधा मिलेगी साथ ही नगद अहरण की सहूलियत मिलने वाली है.श्रीमती वैष्णव ने कहा कि अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र’ के तहत नकद भुगतान, डिजिटल सेवाएं और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. अब लोगों को नकद लेन-देन, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा. राजनांदगांव जिले में यह सुविधा 40 पंचायत को दी जाएगी. इस योजना के तहत ग्रामीण आसानी से अपने खातों से पैसा निकाल सकेंगे अपने और दूसरे के खातों में पैसा जमा कर सकेंगे. बिजली पानी बिल का भुगतान कर सकेंगे. पेंशन और बिमा सुविधाओं के तहत भी पैसे प्राप्त कर सकेंगे. छत्तीसगढ़ की पालनहारी विष्णु देव साय की सरकार हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर रही है। आज हमारा देश आत्मनिर्भर बन रहा है।उसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य भी विकास की ओर अग्रसर है।मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी व पूरे मंत्री मंडल के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। यह योजना से निश्चित रूप से राजनांदगांव जिले के पंचायत में ग्रामीणो को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के डिजिटल सुविधा मिलेगी,जिला पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आयबांधा, आंतरगांव, बम्हनी चारभाभाटा, भोलापुर,चांदो ,चिरचारीकला,दैहान,दामाबंजारी,घोटिया, जोशीलमती,आरागांव,आसरा,अमलीडीह, मुड़पार, रामा टोला,सीतागुटा,टाटेकसा, भानपुरी, गठला,पटेवा जैसे कुल 40 गांवों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र की शुरुआत होने जा रही है.जहां ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी प्रकार के डिजिटल सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *