22 माओवादियों का पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

बीजापुर। समर्पण करने वालों में PLGA बटालियन नम्बर 01 सदस्य, तेलंगाना स्टेट अंतर्गत सीआरसी कंपनी नम्बर 02 का सदस्य, एसीएम, मिलिशिया डिप्टी कमांडर, मिलिशिया सदस्य, केएमएस उपाध्यक्ष, मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, जनताना सरकार सदस्य, पदेड़ा, कोत्तागुड़ा, गलगम, कमलापुर, डुमरीपालनार, कोरसागुड़ा आरपीसी के अन्य सदस्य है शामिल।

🔹अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् दी जा रही कल्याकारी योजनाओं की जानकारी एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार प्रसार से माओवादी संगठन से मोहभंग हुआ है।

🔹संगठन के विचारों से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद, समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह के चलते किये आत्मसमर्पण।

🔹01 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 172 माओवादी गिरफ्तार हुए, 179 माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 83 माओवादी मारे गए है।

🔹आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी माओवादियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।

🟪 पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे, नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर PLGA बटालियन नम्बर 01 सदस्य, TSC (तेलंगाना स्टेट कमेटी) अंतर्गत सीआरसी कंपनी नम्बर 02 का सदस्य, एसीएम, मिलिशिया डिप्टी कमांडर, मिलिशिया सदस्य, केएमएस उपाध्यक्ष, मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, जनताना सरकार सदस्य, पदेड़ा, गलगम, कोत्तागुड़ा, कमलापुर, डुमरीपालनार, कोरसागुड़ा आरपीसी के अन्य सदस्य कुल 22 माओवादियों ने आज दिनांक 08/04/2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 81 श्री मनीष कुमार मीणा, कमांडेंट 85वी बटालियन केरिपु श्री सुनील कुमार राही, कमांडेंट 153 बटालियन श्री अमित कुमार, कमांडेंट 168 बटालियन श्री विक्रम सिंह, कमांडेंट 170वी बटालियन श्री सरकार राजा रमन, कमांडेंट 196 बटालियन श्री कुमार मनीष, कमांडेंट 199 बटालियन श्री आनंद कुमार, कमांडेंट 222 श्री विरेन्द्र सिंह, कमांडेंट 229 बटालियन श्री चंदम बॉबी सिंह, कमांडेंट कोबरा 201 श्री अमित कुमार चौधरी, कमांडेंट 202 कोबरा श्री अमित कुमार, कमांडेंट 204 कोबरा श्री संतोष कुमार मल्ल, कमांडेंट 205 कोबरा श्री नरेश पवार, कमांडेंट 206 कोबरा श्री पुष्पेन्द्र कुमार, कमांडेंट 208 शशी भूषण सिंह बिस्ट, कमांडेंट 210 कोबरा श्री अशोक कुमार, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री चन्द्रकांत गवर्ना, उप पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम कामड़े, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री तिलेश्वर यादव, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी श्री विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स श्री सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर श्री चन्द्रहास के समक्ष आत्मसमर्पण किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *