नाइजीरिया में बंदूकधारियों का क्रूर हमला, 100 लोगों की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा गांव में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने शनिवार को दी. संगठन ने बताया कि हमला शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक जारी रहा. एमनेस्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, ‘अभी भी कई लोग लापता हैं. दर्जनों घायल हैं और उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सहायता नहीं मिल पा रही है. कई परिवारों को उनके कमरों में बंद कर जिंदा जला दिया गया.’ एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि बेन्यू राज्य में हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और बंदूकधारी पूरी तरह से बेखौफ होकर लोगों की हत्याएं कर रहे हैं. इन हमलों के कारण बड़े पैमाने पर लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं और चूंकि ज्यादातर पीड़ित किसान हैं, इसलिए इससे खाद्य सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है.्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *