हरिनाम संघकिर्तन का हुआ सफल आयोजन

बचेली :- वार्ड क्रमांक 15 बंगाली कैंप नम्बर 02 में बंगिय समाज द्वारा,हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी अष्ठम प्रहर श्री श्री हरि नाम संकीर्तन का आयोजन 24 अप्रैल से किया गया।
जिसके पहले दिन गुरुवार को (गंगा वरण ) विधान,में कीर्तन मण्डली के साथ समाज के महिलाओ ने स्थानीय संम्प्लेक्स नाला में पहुंचकर नाला की पूजा की।
एवं यहाँ से कलश में जल ले कर महिलाएं वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसके उपरांत शाम 6बजे से 11 बजे तक कार्यक्रम स्थल में अधिवास कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धांलुओं ने कीर्तन का आनंद लिया।
अष्टम प्रहर श्री श्री हरिनाम संकीर्तन के बारे में कमेटी के अध्यक्ष निखिल सरकार, सचिव सुनील गाईन, व्यवस्थापक दिनेश गाईन, जुगल कुंडू और सचिन मिस्त्री, अमरकान्त विश्वास ने बताया की तीन दिवसीय अष्टम प्रहर श्री श्री हरिनाम संकीर्तन से गंगा वरण विधान पूर्ण किया जा चूका हैं।इसके उपरांत 25 अप्रैल शुक्रवार सुबह 6 बजे से अष्टम प्रहर श्री श्री हरिनाम संकीर्तन प्रारम्भ किया गया। इसके बाद महाभोग (आनंद बाजार ) दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ हुआ जिसमे भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। वही 26 अप्रैल शनिवार को संकीर्तन विराम, 7 बजे नगर कीर्तन, दोपहर भोग आरती, महंत विदाई,और पदावाली कीर्तन के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।
अन्य जिले और राज्य से पहुंची कीर्तन मण्डलीयो ने दी अपनी अपनी प्रस्तुतिया।
समाज प्रमुख ने बताया हैं की हर वर्ष की भांति होने वाले हरिनाम संकीर्तन में इस वर्ष भी चार कीर्तन मण्डलीयो ने अपनी प्रस्तुति दीं हैं। जिसमे समगम संप्रदाय पखांजूर 72 नम्बर, पुरला संप्रदाय अमरकोट 20 नम्बर से,अमरकोट 07 नम्बर से भी श्याम सुन्दर संप्रदाय एवं बालिका संप्रदाय पखांजूर 12 नम्बर ने अपनी प्रस्तुति दीं जिन्हे समाज के समस्त पदाधिकारियो द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *