सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ₹15,700 का ई-चालान

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत लाखेनगर चौक के पास लक्ष्मी ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर 2000 रूपये का ई चालान किया गया, वहीं रायपुरा चौक के पास ओम ट्रेडर्स पर वहाँ निरीक्षण में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर 2000 रूपये ई चालान किया गया. इसके अतिरिक्त अन्य दुकानदारों एवं ठेले वालों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर 11700 रूपये ई चालान नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया.
कुल 15700 रूपये का ई चालान सम्बंधित दुकान संचालकों पर उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की दुकानों से तत्काल जप्ती करते हुए औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही मिलने पर नगर निगम जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू एवं श्री प्रेम मानिकपुरी एवं श्री दिलीप भारती की स्थल पर उपस्थिति में किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *