रायपुर। पुलिस ने 31 मार्च को पंडरी मेन रोड स्थित कपड़ों के शो रूम श्री शिवम में सनसनीखेज तरीके से 30 लाख रुपए की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 17 लाख रुपए कैश, एक कार, एक्टिवा व पल्सर बाइक आदि जब्त की गई है। मास्टरमाइंड शो रूम वाले कॉम्प्लेक्स में टाइटन वॉच की फ्रेंचाइजी काउंटर में काम करने वाला सेल्समैन हथबंध निवासी राजेश टंडन निकला।
उसे ही शो रूम की भीतरी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी थी। यही आरोपी अपनी पहचान छिपाने शो रूम बंद होने से 15 मिनट पहले बुरका पहनकर घुसा।
रात 12 बजे के बाद वह दुकान के अंदर छिपने की जगह से बाहर निकला और काउंटर का ड्रावर तोड़कर 30 लाख रुपए निकालकर बैग में भरकर फरार हो गया। आरोपी छत से रस्सी के सहारे नीचे उतरते समय फिसलकर गिरा और उसका पैर टूट गया। तिल्दा के ओम अस्पताल में छापा मारकर गिरफ्तार किया। इसके बाद राजनांदगांव और चिखली धरसींवा निवासी उसके तीन साथी क्रमशः मोहनीश श्रीवास्तव, सुरेश दीवान और प्रेम बघेल दबोचे गए। सभी आरोपी कर्ज में डूबे, पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं पुलिस को चारों आरोपियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।
अलबत्ता सभी कर्ज में जरूर डूबे हुए हैं। जैसे मोहनीश ने तीन मोबाइल फोन लोन पर खरीदें हैं। उसने सेकेंड हैंड आई 20 कार भी ली हुई है, लेकिन किस्त की रकम नहीं भर पा रहा था। चोरी की रकम से उसने 90 हजार रुपए की किस्त चुकाई। एक आरोपी राजेश टंडन ने बीसी की किस्त जमा की है। शेष पेज 2 पर
सेल्समैन निकला 30 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड

