सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी, 20 से 22 माओवादी हुए ढेर?

सुकमा। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के गोगंडा पहाड़ी में आज सुबह से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी है. डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान गोगंडा पहाड़ी के उपमपल्ली इलाके में नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जवानों ने 20 से 22 माओवादियों को मार गिराया है. वहीं 2 जवानों को मामूली चोट भी आई है. मारे गए माओवादियों की संख्या अभी और भी बढ़ने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *