सास को भगा ले गया दामाद

अलीगढ़ में बेटी की शादी से ठीक पहले अपने होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियाें में है. अब महिला के पति जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि जब उसने होने वाले दामाद को फोन किया तो पहले उसने मना किया. बाद में हड़काने लगा. जितेंद्र ने बताया कि उसने स्वीकारा, हां वो मेरे साथ है. तुम उसके साथ 20 साल रह लिए, अब उसे भूल जाओ.
अलीगढ़ की सास और दामाद की लव स्टोरी में सुर्खियों में है. बेटी की शादी से पहले अपने होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास ने घर में रखे लाखों रुपए कैश और गहने भी समेट लिए. अलीगढ़ पुलिस दोनों की तलाश में लग चुकी है. लोकेशन ट्रैस करके पुलिस उनका पता लगा रही है.
इस बीच महिला के पति जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि जब उसने होने वाले दामाद को फोन किया तो पहले उसने इधर-उधर की बातें की. बोला, तुम्हारी पत्नी मेरे साथ नहीं है. कई बार फोन करने पर हड़काने लगा. जितेंद्र ने बताया कि बाद में उसने स्वीकारा हां, वो मेरे साथ है. तुम उसके साथ 20 साल रह लिए, अब उसे भूल जाओ.

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए जितेंद्र कुमार ने कहा कि मेरी पत्नी मुझे साली के पास शादी का कार्ड देने के लिए भेजी थी. बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी. ऐसे में कार्ड वहां पहुंचाना जरूरी था. जब मैं साली के यहां कार्ड देकर घर आया तो पत्नी नहीं मिली. कुछ समय के लिए लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां गई है. लेकिन जब रिश्तेदारों के यहां पता लगाने पर भी उसके बारे में कुछ नहीं जानकारी हाथ लगी तो शक गहरा गया.

जितेंद्र बातते हैं कि इसके बाद मैंने फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली. जिसके बाद पता चला कि वह होने वाले दामाद से घंटों बात करती थी. इस मामले में जब होने वाले दामाद को कॉल किया गया तो उसने कहा कि तुम 20 साल तक बहुत साथ रह लिए, तुमने इन्हें परेशान करके रखा था, लेकिन अब भूल जाओ. होने वाली दुल्हन ने कहा है कि मां हमारे से घर से सब कुछ लेकर चली गई है. हम चाहते हैं कि हमारा सामान हमें वापस मिल जाए. बाकी वो मरे या जिएं, हमें कोई मतलब नहीं है.बता दें कि यह कहानी अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके के एक गांव की है. यहां एक महिला अपनी बेटी की शादी के चंद दिन पहले ही बेटी के मंगेतर के साथ फरार हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *