सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेम-प्रसंग का एक अजीब मामला उजागर हुआ है। मामले को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है। एक महिला का जहां सुहाग उजड़ गया, तो दूसरी ओर उसका पति उस पर (पत्नी) और पिता पर एक कलंक का एक बड़ा दाग लगा गया। यह वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला के अवैध संबंध पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
पुत्र (मृतक) का आरोप था कि उसकी पत्नी का उसके पिता ( महिला के ससुर) से ही अवैध संबंध था। वहीं, महिला के ससुर का आरोप है कि पुत्रवधु का दूसरे से अवैध संबंध है। पत्नी के चरित्रहीन होने और ससुराल वालों की ओर से मारपीट किए जाने से क्षुब्ध होकर ही उनका पुत्र आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि महिला का खुद के ही ससुर से अवैध संबंध था या नहीं।
यह मामला नानपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव का है। जहां के एक युवक ने पत्नी मायके चले जाने और उसके चरित्रहीन से शब्द होकर अपने घर में खुद्खुशी कर लिया। मृतक की पहचान सकरौली गांव के बुटन महतो के पुत्र रविन्द्र महतो (25) के रूप में की गई है। बताया गया है कि जब रविन्द्र महतो सुबह में कमरे से बाहर नहीं आया, तो कमरे में देखा गया, वह खुदकुशी कर चुका था। सूचना पर नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार और पुअनि सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिए। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
‘ससुर’ के साथ पत्नी का अवैध संबंध! पति ने दी जान

