समाधान शिविर सम्पन्न

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उपस्थित रहे सभी विभाग के अधिकारी

तिल्दा नेवरा.। वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत एक अद्भुत पहल की जा रही है। वन विभाग की टीम निःशुल्क पौधा वितरण किया ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छ.ग.शासन के द्वारा सुशासन की स्थापना को लेकर तीन चरणों में ‘सुशासन तिहार-2025 संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया हैं, जिसके तहत प्रथम चरण, द्वितीय चरण की समयावधी पूर्ण हो चुका हैं। तृतीय चरण समाधान शिविर दिनांक 09.05.2025 को समय सुबह 09.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक बद्रीनारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में आयोजित किया गया उक्त शिविर में सभी विभाग से संबंधित प्रथम चरण में प्राप्त मांग एवं शिकायत पर किये गये कार्यवाही के साथ उपस्थित रहे थे लोगो की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण कर रहे थे महीला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चो को अन्नप्राशन संस्कार कराया गया वही वन विभाग द्वारा एक पेड़ मां की नाम पर पेड़ लगाया गया और लोगो को वितरण भी किया गया आबकारी विभाग से उपस्थित अधिकारियों को लोगो ने कोचिया गिरी पर कार्यवाही व शराब दुकानों के कर्मियों द्वारा कोचियालोगो को भारी मात्रा में को शराब सप्लाई करते हैं उन्हें बंद कराने की मांग की गई कुल 16 आवेदन आबकरी विभाव में आया जिसमे कुछ ग्राम पंचायत में कार्यवाही भी की गई जोता फाटक और टंडवा में कार्यवाही आबकारी विभाग द्वार की गई वही कुछ घरों में प्रतातलाशी ली गई बिजली विभाग में पोल सिफ्टिंग, नए कनेक्शन नामांतरण की आवदेन दिया गया वही बिजली विभाग की कर्मचारी ने खुद ओल्ड पेंशन की मांग के लिए आवेदन किया आयुर्वेदिक विभाग द्वारा स्वास्थ लाभ निक खान पान की जानकारी दी गई पीडब्ल्यूडी विभाग में डिवाइडर मांग की आया आवदेन वही सड़क चौड़ीकरण की मांग की गई ।
वही उद्यानिकी विभाग में मशरूम 5की ट्रेनिंग व बंदर से सब्जियों की बचाव का आवेदन किया गया
पुरे तिल्दा ब्लॉक में सुशाहन तिहार अंतर्गत कुल तिल्दा विकासखंड में 846 आवेदन आए जिसमे 766 मांग की आवदेन रही और 80 आवेदन शिकायत की रही नगरीय प्रशासन से 421 आवेदन राजस्व विभाग में कुल 310 आवेदन आए हैं।
उक्त शिविर मे भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, राम पंजवानी, चंद्रकला खुमान वर्मा ईश्वर यद रानी सौरभ जैन नरेद्र शर्मा सुरेश लखवानी अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर, उमाशंकर बांधी और एसडीएम आशुतोष देवांगन, तहसीलदार ज्योती ,मसियारे नायब तहसीलदार विपिन पटेल सहित सभी विभाग अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *