श्रीनगर। पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही बौखला गया है वह अब भारत को हवा और जमीन के रास्ते घेरने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान जम्मू कश्मीर की सीमा से आतंकवादियो की घुसपैछ करना चाह रहा था वहीं दूसरी और वह लगातार जम्मू कश्मीर के रिहायशी इलाकों में गोली बारी कर रहा है और उन पर हवा में मिलाइले दाग रहा है। पाकिस्तान ने पंजाब में तीव्र गति की मिसाइल दागी। पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपुरा और उधमपुर में चिकित्सा सुविधा केंद्रों पर हमला किया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार की सुबह जोरदार धमाकों की आवाज के बाद यहां के प्रमुख पर्यटक आकर्षण डल झील के अंदर एक मिसाइल जैसी वस्तु गिरी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जब वस्तु झील में गिरी तो उसकी सतह से धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा बरामद वस्तु के मलबे का विश्लेषण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह शहर के बाहरी इलाके लासजान से एक और संदिग्ध वस्तु बरामद की गई, जिसकी जांच की जा रही है।
श्रीनगर में जोरदार धमाकों की आवाज के बाद मिसाइल जैसी वस्तु डल झील में गिरी

