विष्णु के सुशासन में होगा समस्याओं का समाधान : संजय सिन्हा

5 मई को छुरिया विकासखंड के करमरी में लगेगा समाधान शिविर

सावददाता जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट
छुरिया : जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि छुरिया जनपद पंचायत अंतर्गत एक सौ अठारह ग्राम पंचायतों में मान विष्णु देव साय जी के सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों ने अपने समस्याओं , पुल पुलिया,भवन,रोड,सहित अनेक मांगो के लिए कुल पच्चीस हजार आवेदन जनपद पंचायत छुरिया को प्राप्त हूवा है,इसमें से जनपद पंचायत से जुड़े आवेदनों को छोड़ अन्य विभाग के लिए आठ हजार तीन सौ बाइस आवेदन प्राप्त हुवे है , शेष सोलह हजार छः सौ अठत्तर में से चौदह हजार आठ सौ अटाइस आवेदन को जनपद पंचायत छुरिया ने निराकृत किया है । जो काफी प्रशंसनीय है,जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों ने सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक एक एक आवेदन का जांच कर निराकृत करने का प्रयास किया है, शेष अटारह सौ पचास आवेदन को उच्च कार्यालय को निराकरण के लिए भेजे गए है ।उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार सुशासन की दिशा में काम कर रही है । योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचे,इसके लिए परदर्शिता और निगरानी पर जोर दिया जा रहा है ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार 2025 का आयोजन रहा है,इसका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके नजदीक जाकर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की भी समीक्षा कर विकास कार्यों में तेजी लाना है । छुरिया विकासखंड में 10 अलग अलग स्थानों पर समाधान शिविर का आयोजन होना है,प्रथम शिविर का आयोजन करमरी ग्रामपंचायत में होगा ,इस शिविर में आवेदक अपने आवेदन के निराकरण के संबंध में जानकारी पा सकते हैं। यह आयोजन 5 मैं से 28 मई तक अलग अलग स्थानों में शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *