रिपोर्टर :- विस्वजीत सरकार
बचेली :- जिला दंतेवाड़ा के बचेली में स्थित विश्राम गृह बैला क्लब एनएमडीसी गेस्ट हॉउस में बुधवार दिनांक 07 मई को रेल्वे लाईन की निरीक्षण करने पहुँचे किरंदुल कोत्तावलसा के.के रेल लाईन के डी.आर.एम के बचेली प्रवास की जानकारी मिलते ही स्थानीय लौहनगरी बचेली किरंदुल के जनप्रतिनिधि व जनता बचेली रेस्ट हाउस पहुंचकर डी.आर.एम का घेराव किया एवं लगातार एक के बाद एक प्रश्नों की झड़ी लगा दी वहीं लौहनगरी के स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश देखने को मिली

बैलाडीला से विशाखापट्टनम तक रोजाना चलने वाली नाइट एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेन का आवागमन बीते कई महीनों से किरंदुल तक नहीं हो रहा है स्थानीय लोगों को पैसेंजर व नाइट एक्सप्रेस में सफर करने के लिए बैलाडीला से दंतेवाड़ा तक जाना पड़ता है एवं किरंदुल में मार्केट वार्ड क्रमांक 06,07,0 8 में सन 1958 से मकान व दुकान बनाकर रहने वाले स्थानीय लोगों को रेलवे प्रशासन द्वारा रेल लाइन दोहरीकरण व विस्तार करने के लिए दुकान व मकान तोड़ने की नोटिस दिया गया था जिसका आक्रोश आज लोगों में दिखा वहीं नगर पालिका किरंदुल के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ो की भीड़ बचेली गेस्ट हाउस में पहुंचकर अपनी अपनी विरोध प्रकट किया तब जाकर डी.आर.एम ने जनप्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है की मई माह समाप्त होने के पुर्व ही आप लोगों की जायज मांगों को पूर्ण करने की हर संभव प्रयास करेंगे डी.आर.एम ने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों को अस्वस्थ करते हुए यह भी कहा की मेरे साथ प्रवास में आई हुई टीम जल्द से जल्द हर एक समस्या की निराकरण के लिए ही आज यहां पर उपस्थित है। किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने दो टूक शब्दों में कहा यदि मई माह के अंत तक सारी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो जनता विवस होकर पटरी पर बैठेगी एवं मालगाड़ियों को रोक कर जेल भरो जैसे आंदोलन प्रारंभ कि जायेगी
दंतेवाड़ा जिले के लौहनगरी बचेली किरंदुल में माल गाड़ियों से लोहा अयस्क का परिवहन निरंतर जारी है लेकिन पैसेंजर एवं नाइट एक्सप्रेस ट्रेनो का संचालन जनहित का हवाला देकर बंद रखी गई है।

इसी का विरोध किरंदुल नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी लगातार कर रहे हैं और आज डी.आर.एम के बचेली प्रवास में पहुंचने के उपरांत सिद्दीकी ने सैकड़ो पीड़ितों के साथ बचेली गेस्ट हाउस पहुंचकर डीआरएम का घेराव किया एवं उन्हें चेतावनी दी की पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेनों को चालू करें एवं वार्ड क्रमांक 06,07 एवं 08 में निवासरत लोगों को हटाने के लिए मिल रहे नोटिस को सार्वजनिक करते हुए लौहनगरी किरंदुल में 1958 से बसे हुए लोगों को हटाने की धमकी एवं चेतावनी को खारिज किया जाए रेल लाइन बिछाने से पहले से बसे हुए स्थानीय लोगो एवं व्यापारीयो की मकाने एवं दुकानें यथावत रहने दिया जाय..
सतीश प्रेमचंदानी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बड़े बचेली ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने प्रतिनिधित्व मंडल के साथ डी.आर.एम को ज्ञापन सौपते हुए मीडिया से कहा यदि जनता की मांग के अनुरूप निराकरण सुनिश्चित नहीं की जाती है तो प्रभावित लोगों के साथ अपने हक एवं अधिकारों के लिये विवस होकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पटरी में बैठना पड़ेगा उक्त मामले को लेकर यदि माहौल व कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी ईस्ट कोस्ट रेलवे प्रशासन एवं डी.आर.एम की होगी
बैलाडीला व्यापारी संघ के अध्यक्ष मंजू छालीवाल एवं सचिव रणवीर सिंह चौहान ने भी डी.आर.एम को स्पष्ट रूप से कहा की मामले को गंभीरता से लेते हुये यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर उक्त समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो किरंदुल से लौह अयस्क परिवहन करने वाली माल गाड़ियों को रोककर उग्र आंदोलन किया जाएगा…

