रायपुर. शहर में लूट की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, लूटे गए मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं.
प्रार्थी छद्दू लाल यादव ने न्यू राजेन्द्र नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 मार्च की सुबह जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकला, तो प्रियदर्शिनी नगर स्थित रिहजडम कॉलोनी के पास छह बदमाशों ने उसे घेर लिया. इनमें तीन आरोपी बाइक पर और तीन एक्टिवा पर सवार थे. आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए.इस घटना पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग जुटाया.
लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार

