रोज़ाना बस 10 मिनट कश्यप मुद्रा का अभ्यास, शरीर और मन को मिलेंगे अद्भुत फायदे

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, तनाव और चिंता आदि महिलाओं के जीवन का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मन और शरीर को शांत रखना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आप योग और मुद्राओं की मदद से मन और शरीर को शांत कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का काम करता है।

महिलाओं के लिए ‘कश्यप मुद्रा’ एक बेहद शक्तिशाली मु्द्रा है। आप रोजाना 10 मिनट इस मुद्रा को करके अद्भुद फायदे ले सकती हैं। इसको कछुआ मुद्रा भी कहा जाता है। जोकि सुरक्षा, संतुलन और स्थिरता का प्रतीक होती है। कश्यप मुद्रा महिलाओं में थकान और तनाव को दूर करती है और पाचन में सुधार, हार्मोन बैलेंस और स्किन में चमक लाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए कश्यप मुद्रा के बारे में बताने जा रहे हैं और इस मुद्रा को करने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस मुद्रा का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं।

फिर दोनों हाथों को सामने की तरफ लाएं

अब अंगूठे को हथेली के अंदर रखें।

इसके बाद बाकी की चार उंगलियों से अंगूठे को इस तरह से दबाना है कि मुट्ठी बन जाए।

दोनों हाथों से इस तरह की मुट्ठी बनाएं और जांघों पर रखें।

फिर आंखें बंद करके गहरी सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें।

रोजाना 10-15 मिनट तक यह मुद्रा करें।
बैलेंस होती है शरीर की एनर्जी

इस मुद्रा को करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में मौजूद जीवन ऊर्जा को संतुलित करने का काम करती है। कश्यप मुद्रा निगेटिव एनर्जी को दूर करती है और पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को बढ़ाती है। जिससे आप पूरा दिन फ्रेश फील करती हैं।
शांत रहता है मन

मन को शांत करने में कश्यप मुद्रा काफी असरदार होता है। रोजाना इस मुद्रा का अभ्यास करने से चिंता, तनाव और ज्यादा सोचने की आदत कम होती है और दिमाग शांत होता है। इससे आप तनाव मुक्त महसूस करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *