युवा प्रकोष्ठ ने बाबा साहेब का जयंती मनाया

रायपुर – सामाजिक समरसता, समानता का मूलमंत्र देने वाले, गरीबों,मजलूमों के मसीहा, महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने वाले ज्ञान के प्रतीक,भारतीय संविधान के निर्माता,भारत रत्न,बोधिसत्व, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए 14 अप्रैल सोमवार को सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ ने उनकी जयंती पर उन्हें याद कर संविधान को पढ़कर,माल्यार्पण कर मनाया गया।बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ ने जय भीम,जय संविधान,जय सतनाम,बाबा साहब अमर रहे की जयकारे लगाए।इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग मंडल के अध्यक्ष के.पी खांडे,सुन्दर जोगी,प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे,प्रदेश संगठन महामंत्री दिलीप कुर्रे,जिला संरक्षक मोना खांडे,उपाध्यक्ष शंभु सतनामी,महामंत्री भुवनेश्वर बघेल,वार्ड अध्यक्ष राहुल खेलवार,चन्दन गिलहरे,संतोष टंडन,जिला सचिव सीताराम खरे,विकास मारकंडे,व्यास बारले,ओम प्रकाश,महंत जांगड़े, जैनेंद्र सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण,कुलेश्वर,राहुल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *