मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बार फिर थूककर रोटी बनाने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. ये वीडियो एक होटल का था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. मेरठ जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जानी थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान कुराली गांव निवासी मेहरबान पुत्र शोएब के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा और कांस्टेबल ब्रजेश और कुलदीप की टीम ने जानी नहर पुल के पास शोएब को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *