मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की दौलत एक ही दिन में 5.20 अरब डॉलर बढ़ गई। रुपये के हिसाब से उन्होंने एक ही दिन में करीब 44293 करोड़ रुपये कमा डाले। यहां डॉलर का रेट 85.18 रुपये लिया गया है। अंबानी की दौलत में यह उछाल सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई बंपर तेजी की वजह से आया है। मुकेश अंबानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनका कुल नेटवर्थ 99.2 अरब डॉलर हो गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अंबानी सोमवार के टॉप गेनर थे। इसके साथ ही मुकेश अंबानी भारत में इस साल सबसे अधिक दौलत कमाने वाले अरबपति बन गए हैं। इस साल उन्होंने अपनी संपत्ति में 8.58 अरब डॉलर जोड़े।
अंबानी के बाद बर्नार्ड अर्नाल्ट ने सबसे अधिक 3.18 अरब डॉलर जोड़े। इनके बाद वांग निंग ने 1.68 अरब डॉलर, लैरी एलिसन ने 1.64 अरब डॉलर की कमाई की।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अंबानी सोमवार के टॉप गेनर थे।
अंबानी दुनिया के सबसे बड़े ऑयल रिफाइनरी के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज को नियंत्रित करते हैं। मुंबई स्थित समूह के अन्य व्यवसायों में पॉलिमर और रासायनिक निर्माता शामिल हैं, और समूह का मार्च 2024 तक के वर्ष में राजस्व 100 बिलियन डॉलर से अधिक था। अरबपति मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के भी मालिक हैं।

