भोलापुर में सुशासन तिहार,समाधान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

इस शिविर का उद्देश्य प्रथम चरण के विभागीय मांगो एवं शिकायत पत्रों का समाधान करना था
जसीम कूरैशी
छुरिया।जनपद पंचायत छुरिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत भोलापुर में दिनांक 23 मई 2025 को सुशासन तिहार -2025 के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य सुशासन तिहार के प्रथम चरण दिनांक 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करना था। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाज कल्याण, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन, PHE, परिवहन, सहित कुल 28 विभागों ने सहभागिता की। इन विभागों को कुल 3909आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3880मांगों एवं 29 शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।
शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग /समस्या सम्बंधित आवेदनों का समाधान शिविर स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष किया गया एवं सभी निराकरणों की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई, जिससे पारदर्शिता बनी रही। ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड, नवीन जाबकार्ड, , मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज,श्रमकार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया।महिला बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई व अन्न प्रसान भी किया गया।
इस अवसर पर समाधान शिविर में श्री कोमल सिंह राजपूत, अध्यक्ष भाजपा राजनांदगाव,जिला पंचायत अध्यक्ष मान.श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष मान.श्री संजय सिन्हा, मान. श्री प्रशांत ठाकुर,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,जिला पंचायत सदस्य, मान. श्रीमती बिरम मंडावी,मान. श्रीमती भेष बाई साहू,मान. श्रीमती उतरा निषाद, मान. श्री चंद्रप्रकाश मोटघरे,मान. श्रीमती भान बाई मंडावी,मान.श्रीमती हेमीन साहू,मान. श्री उभेराम मंडावी एवं मान. श्रीमती सुनीता सेवता,सदस्य जनपद पंचायत छुरिया तथा सम्मिलित ग्राम पंचायतों समस्त सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रशासनिक स्तर तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
*शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल और प्रभावी बनाया। समाधान शिविर सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासन का सशक्त उदाहरण बना, जिससे ग्रामीणों का शासन और प्रशासन पर विश्वास और भी मजबूत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *