नई दिल्ली बलौदा बाजार-हिंसा मामले में 17 अगस्त से रायपुर जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। 19 फरवरी को इस्पात नगरी भिलाई में जगह-जगह भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया सुप्रीम कोर्ट से आज जमानत मिलने की खबर शहर में फैलते ही देवेंद्र यादव के समर्थको में जश्न का माहौल है और उनके चेहरे पर खुशियां लौट आई है। 10 जून 2024 में बलौदाबाजार में सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिए गए थे। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारी का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था।सुप्रीम कोर्ट से इस केस को लेकर दिए गए दिशा निर्देश से जुड़े दस्तावेज बलौदाबाजार की अदालत में पेश किए जाएंगे

