भारत ने 24 एयरपोर्ट 15 मई तक किए बंद,

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देश के 24 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को अब 15 मई सुबह 5:29 बजे तक बढ़ा दिया है. ये निर्णय सुरक्षाकारणों के चलते लिया गया है, और इन एयरपोर्ट्स से उड़ानें नहीं भरी जाएंगी. इस कदम से संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों के हवाई अड्डे प्रभावित होंगे, जिनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवाड़ा, पठानकोट एयरपोर्ट बंद रहेंगे, वहीं, हिमाचल प्रदेश के भुंतर, शिमला, कांगड़ा-गग्गल एयरपोर्ट बंद रहेंगे. केंद्र शासित प्रदेश का चंडीगढ़ एयरपोर्ट, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के श्रीनगर, जम्मू, लेह एय़रपोर्ट, राजस्थान के किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर एय़रपोर्ट और गुजरात के मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज एयरपोर्ट बंद रहेंगे.
Air India और IndiGo ने कई एयरपोर्ट के लिए अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. इंडिगो ने ग्राहकों को फ्लाइट स्थिति जांचने, पुनः बुक करने या रिफंड के लिए लिंक शेयर किए हैं. पाकिस्तान और पीओके में आतंकी कैंप्स पर भारत द्वारा सटीक हमला करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए हैं. इसी बीच नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया है. पाकिस्तान ने कल रात जम्मू, पंजाब और राजस्थान के इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *