बिलासपुर । युवक ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। उसके भरोसे में आकर युवती उसके घर पहुंची, तब युवक ने अपने चाचा के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। उनके चंगुल से छूटकर युवती ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती अपने प्रेमी राजऋषि के भरोसे में आ गई। युवक ने उससे मिलने बुलाया और शादी की बात करने का झांसा दिया। युवक की बातों में आकर युवती उसके साथ चली गई। युवक उसे लेकर अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह (56) के घर नहरपारा सफेद खदान गया। जहां युवक ने साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसके चाचा ने भी दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी युवती ने पूरे मामले की शिकायत तोरवा थाने में की। गैंगरेप का मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने राजऋषि और उसके चाचा सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बॉयफ्रेंड ने चाचा के साथ मिलकर किया गैंगरेप

