बीजापुर में सुरक्षाबल ने पांच नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान घायल…

बीजापुर/नारायणपुर/सुकमा। शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु को एक दिन पहले मार गिराने के बाद भी सुरक्षाबल का अभियान जारी है. गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के जंगलों में जारी मुठभेड़ में डीआरजी ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है. इस दौरान दो जवानों के घायल होने की खबर है. वहीं नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है.बता दें कि एक दिन पहले ही बुधवार को अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अब तक के सबसे बड़े अभियान में डीआरजी के जवानों ने माओवादी संगठन के महासचिव और शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु के साथ कुल 27 नक्सलियों को मार गिराया था. इसके बाद भी सुरक्षाबल के जवानों ने बिना विराम लिए नक्सलियों के खात्मे में जुटे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *