बीजापुर में आवारा कुत्ते का आतंक, युवा पत्रकार हुआ लहूलुहान

आवारा कुत्तों के नियंत्रण को लेकर नगर पालिका को नहीं है दिलचस्पी

बीजापुर। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जब कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी और युवा पत्रकार राजेश जैन आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार, राजेश जैन अपने निवास की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी घर के पास चौक पर बैठे एक आवारा कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके जांघ के पास बुरी तरह काट लिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।
घायल अवस्था में राजेश जैन को तत्काल बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। अस्पताल में उन्हें एंटी रेबीज के टीके भी लगाए जा रहे हैं।
इस घटना ने नगर में आवारा कुत्तों की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और वे प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *