पॉवर हाउस में लगी भयावह आग देख आसपास के लोगों का रोंगटे खड़े हुए
भखारा- नगर पंचायत भखारा स्तिथ बिजली आफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिजली आफिस की पावर हाउस में अचानक भयानक आग लग गया। आग की लपेटे ने पावर हाउस में रखे पुराने मीटर को जलाकर खाक कर दिया।स्थानीय लोगों और नगर पंचायत की सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। नगर पंचायत की पानी टैंकर से आग पर काबू पाया गया। भयंकर आग पावर हाउस में लगे ट्रांसफॉर्मर के पास नहीं पहुंचा वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बता दें कि शनिवार की शाम तकरीबन 6.30 बजे कनिष्ठ अभियंता छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पीछे पॉवर हॉउस में चिंगारी निकली और देखते ही देखते ही चिंगारी के साथ धुंआ फैलने लगी और वहां रखे पुराने मीटर को आग ने अपने चपेट में ले लिया।पुराने मीटर कार्टून में बंधा हुआ था इसलिए आग की लपेटें और फैलने लगी।भखारा की बिजली आफिस मुख्य राजमार्ग किनारे स्तिथ होने की वजह से कौतूहलवस लोग देखने के लिए खड़े हो गए थे जिसकी वजह से भीड़ लग गई थी।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पॉवर हाउस में लगी आग से बीच-बीच में ब्लास्ट होने की आवाज भी आ रही थी। सूचना मिलते ही नगर पंचायत से टैंकर और स्थानीय लोग बाल्टी से पानी लेकर बुझाने की कोशिश कर रहे थे।आग लगते ही पावर हाउस से लाइट बंद कर दिया गया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के दौरान वहां पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बिजली ऑफिस में मौजूद नहीं थे।पावर हाउस में आग से काबू पाने के लिए सुरक्षा की कोई इंतजाम नही थे आसपास के लोग भयावह आगजनी से दहशत में थे।
इस संबंध में सहायक यंत्री छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड भखारा सीमा ठाकुर ने बताया कि सब स्टेशन के भीतर रखे बगैर उपयोग हुए वाले तकरीबन 700-800 पुराने मीटर जलकर खाक हो गए है आग लगने की मुख्य वजह जांच करने से बाद पता लगेगा अभी कुछ बता पाना मुश्किल होगा शार्ट सर्किट के वजह से आगजनी नही हुई है आगजनी से ज्यादा का नुकसान नही हुआ है।
घटना के दौरान भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन,स्थानीय जनप्रतिनिधि,थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी सहित पुलिस टीम मौजूद थे।

