तिल्दा नेवरा-प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को लिए वरदान साबित हो रही है. इससे न सिर्फ गरीबों को उनके सपनों की छत मिल पा रही है बल्कि, भारत सरकार की इस योजना से देश में गरीबी उन्मूलन में भी मदद मिल रही है.इस योजना से हर साल लाखों लोगों को पक्के आवास मुहैया कराए जा रहे हैं.
निम्न आय वाले और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है. आर्थिक रूप से पिछड़े नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार हो रहा है और उन्हें अपना खुद का घर मिल पा रहा है,
जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा के सी इ ओ विवेक गोस्वामी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड तिल्दा नेवरा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक 6755 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसमे से 6576 आवास पूर्ण कर लिया गया है तथा वर्ष 2024-25 में 7625 आवास निर्माण हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसमे से 6637 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसके विरुद्ध 1970 आवास पूर्ण किया जा चूका है शेष आवास निर्माणाधीन है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 30 मार्च को महा गृह प्रवेश उत्सव मनाया गया कार्यक्रम जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायतो में जोर – शोर से मनाया गया यह आयोजन न केवल एक सरकारी योजना की सफलता का प्रतीक है , बल्कि हजारों ग्रामीण परिवारों के सपनों के घर में प्रवेश करने का ऐतिहासिक दिन भी साबित हुआ ।
प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण व शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा

