पोप फ्रांसिस का निधन

लंबे समय से बीमार चल रहे रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। सोमवार को वेटिकन चर्च की तरफ से जारी वीडियो बयान में यह जानकारी दी गई है। उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
वेटिकन की तरफ से टेलीग्राम चैनल पर संदेश जारी किया गया। इसमें कार्डिनल केविन फैरल ने कहा, ‘आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर (0535 GMT) रोम के बिशप फादर के घर पर लौट गए।’ फैरल वेटिकन ‘कैमरलेंगो’ हैं। कैमरलेंगो की पदवी उन कार्डिनल या उच्चस्तरीय पादरी को दी जाती है जो पोप के निधन या उनके इस्तीफे की घोषणा के लिए अधिकृत होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *