पति ने शिक्षिका पत्नी को बोलेरो से मारी टक्कर,सांस चलने पर राड से मार डाला

पति ने हत्या के लिए रची थी साजिश, महिला टीचर मोहला के शेरपार में थी पदस्थ

पति पत्नी के बीच थी अनबन,दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

दोस्त के साथ रेकी करने के बाद दिया घटना को अंजाम

मोहला: -मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के शेरपार हाई स्कूल में पदस्थ गणित कि व्याख्याता बरखा वासनिक की जान नेशनल हाइवे के सड़क हादसे में नहीं इंजीनियर पति के द्वारा रची गई एक घातक हत्याकांड की व्यू रचना थी। 22 मार्च शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद व्याख्याता पत्नी अपने स्कूल में पदस्थ महिला प्यूंन के साथ स्कूटी से अपने घर दुर्ग लौट रही थी इसी समय दिल्ली राजहरा -मानपुर नेशनल हाईवे 930 मे इंजीनियर पति पत्नी को रास्ते से हटाने मौत बन के खड़ा हुआ था जिसने हाइवे मे अपनी पत्नी को पहले बोलेरो वाहन से ठोकर मारी सांस चलने पर राड से पीट-पीट कर मार डाला । परिजनों के द्वारा हत्या के आशंका व्यक्त करने के बाद दल्ली राजहरा पुलिस कि गहन जांच में मामला हत्याकांड में परिवर्तित हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहला मानपुर तथा बालोद जिला के दल्ली राजहरा सीमा पर स्थित ग्राम शेरपार हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक 35 वर्ष तथा स्कूल में पदस्थ भृत्य मथुरा मण्डावी 22 मार्च शनिवार शाम 4:30 बजे छुट्टी होने के बाद नेशनल हाईवे 930 से वापस दल्ली राजहरा दुर्ग की ओर जा रहे थे इसी दरमियान दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के हितकसा मंदिर के पास दोनों स्कूटी सवार महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने रौद डाला । दर्दनाक हादसे मे व्याख्याता बरखा वासनिक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भृत्य मथुरा मण्डावी को गंभीर चोट आई। अज्ञात गाड़ी के रौंदने से मौत होने का मामला पंजीबद्ध कर दल्ली राजहरा पुलिस विवेचना शुरू की ही थी कि परिजनों ने अपनी बेटी के हत्या किए जाने का आशंका व्यक्त किया इस दिशा में जब जांच की गई तो इस हत्याकांड के पीछे विद्युत मंडल में पदस्थ इंजीनियर पति शीशपाल वासनिक व अन्य एक आरोपी निकला।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था अनबन
मृतक बरखा वासनिक दुर्ग अपने मायके में रहती थी। उनके दो बच्चे है 7 वर्ष की बेटी तथा 6 वर्ष का बेटा । मृतिका के पति शीशपाल वासनिक बिजली विभाग में कार्यरत हैं जिससे पारिवारिक विवाद होने के कारण शिक्षिका अपने मायके शंकर नगर दुर्ग में अपने दोनो बच्चों के साथ रहती थी। वही घायल मथुरा मण्डावी उम्र 45 वर्ष ग्राम परसोदा बालोद की निवासी हैं। दोनो स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात् स्कूटी से दल्ली राजहरा दुर्ग की ओर आ रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज और बोलेरो नंबर से पकड़ाया आरोपी
इस सड़क हादसे के बाद परिजनों ने दल्ली राजहरा थाने से लेकर एसपी कार्यालय बालोद के लगातार चक्कर काटते रहे सीसीटीवी फुटेज बोलेरो नंबर स्कूल के बच्चों के दिए गये बयान के बाद दल्ली राजहरा पुलिस ने जांच दोबारा शुरू की जहां से पता चला कि पति पत्नी के बीच अनबन थी दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। पत्नी बच्चों को लेकर दुर्ग में अलग रह रही थी इस बात से इंजीनियर शीशपाल वासनिक नाराज था पत्नी को मारने की साजिश रची बरखा के आने जाने की टाइमिंग रास्ता रोजमर्रा की आदतों की रेकी कर एक साथी के साथ मिलकर 22 मार्च को इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

दल्ली राजहरा पुलिस ने पति शीशपाल और उसके एक सहयोगी को इस हत्याकांड के मामले में हिरासत में लिया है पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा ।एसपी मोनिका ठाकुर बालोद

ऑन रोड राड से पीट-पीटकर मार डाला
22 मार्च 2025 को स्कूल से छुट्टी के बाद बरखा वासनिक स्कूल के प्युन के साथ स्कूटी से दुर्ग लौट रही थी वह हितकसा मंदिर के पास पहुंचे थे तभी पति के द्वारा बोलेरो से टक्कर मार दी गई बरखा और प्युन गंभीर रूप से घायल हो गए इस दौरान बरखा की सांसे चल रही थी इसके बाद शीशपाल बोलेरो से नीचे उतरा गाड़ी में रखें लोहे के राड से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया जिसके चलते शिक्षिका का मौके पर ही मौत हो गई पहली नजर में यह मामला महज एक सड़क हादसा लग रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *