नारायण दास बगड़िया पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा में वृहद वृक्षारोपण

तिल्दा नेवरा। नारायण दास बगड़िया पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा में वृहद वृक्षारोपण खुशी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर मोहनानी शिक्षासभापति न.पा. रानीसौरभ जैन, पार्षद श्रीमती ज्योति नागवानी, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र शर्मा, संकुल श्रोत समन्वयक संतोष शर्मा, संकुल प्राचार्य राजेश चंदानी, प्रधानपाठक विरेंद्र टंडन, एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं, पालकगण एवं विद्यालयीन छात्र – छात्राएं द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर सामूहिक रूप के वृक्षारोपण किया। जिसमें कुल 100 पेड़ लगाएं। इस अवसर पर डॉक्टर मोहनानी ने अपने उद्बोधन में कहा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं जिससे हमारा प्रकृति हर भरा और प्राकृतिक रूप से सुंदर हो सकें। संकुल समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं प्रधानपाठक ने बताया कि शासन द्वारा 8000 पौधें तिल्दा परिक्षेत्र के लिए प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *