नामांकन के अंतिम दिन 105 फार्म दिये गये.

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़  कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव-2025 की प्रक्रिया के तहत नाम निर्देशन के अंतिम दिन आज बुधवार, दिनांक 19 मार्च 2025 को 105 नाम निर्देशन पत्र दिये गये जिसमें 3 अध्यक्ष, 2 महामंत्री, 2 कोषाध्यक्ष तथा जिला उपाध्यक्ष के 51 एवं जिला मंत्री के 47 थे ।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, निर्वाचन अधिकारी- प्रकाशचंद गोलछा, बालकृष्ण दानी,  के. सी. माहेश्वरी, रमेश गांधी, महावीर तालेड़ा, अनिल जैन(कुचेरिया), संजय देशमुख, संजय जोशी, अमित वर्मा, मनोज शर्मा, घनश्याम लालवानी, मुख्य निर्वाचन नियंत्रक एच.एस.कर, एवं चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कल दिनांक 20 मार्च 2025, दिन गुरूवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है, समय प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *