दीपक तिवारी बनाये गए रायपुर जिले के प्रभारी रेंजर

तिल्दा नेवरा .दीपक तिवारी उप वन क्षेत्रपाल को उड़ान दस्त प्रभारी के साथ साथ रायपुर का प्रभारी रेंजर बनाया गया है ।आपको याद दिला दे की जब से दीपक तिवारी उड़न दस्ता प्रभारी बने है तब से लगातार अवैध लकड़ी के कोबारियो पर कार्यवाही कर रहे है और अपने काम,तथा जिम्मेदारी को लेकर सक्रिय है ऐसी स्थिति में अब तिवारी को रायपुर जिले का प्रभारी रेंजर बनाया गयाअभी कुछ समय पहले ही दीपक तिवारी को रायपुर जिले का उड़न दस्ता प्रभारी बनाया गया है और कुछ ही समय में उनके नेतृत्व में अब तक तीन आरा मिल की सील किया गया वही वाहनों में परिवहन करते इमारती लकड़ी भी जप्त किया गया है।दीपक तिवारी उप वन क्षेत्रपाल को उड़न दस्ता प्रभारी के साथ साथ रायपुर का प्रभारी रेंजर बनाए जाने पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ आम जनता ने भी उन्हें बधाई दिया है है।तिवारी के उत्कृष्ट कार्य और समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति एक अच्छी पहल है।वही क्षेत्र वासियों को विश्वास है कि दीपक तिवारी अपनी नई भूमिका में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और वन विभाग के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
दीपक तिवारी ने रायपुर जिले के प्रभारी रेंजर बनाये जाने के बाद कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे वन को हानि पहुचाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *