दिखाते समय धोखे से चली पिस्टल, ऑटो पार्टस संचालक हुआ घायल

दंतेवाड़ा। नगर के मार्केट में आज सुबह उस समय हलचल मच गई जब एकाएक एक दंतेश्वरी ऑटो पार्टस संचालक के दुकान पर गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी। माजरा समझ में आता इससे पहले आटो पार्टस संचालक के पेट में गोली धंस चुकी थी और वह बेसुध गिर गिर पड़े थे। घायल ऑटो पार्टस संचालक को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पुरे मामले की जांच में जुट गई है। घायल ऑटो पार्टस संचालक को प्राथमिकी ट्रीटमेंट के बाद बेहतर ईलाज के लिए मेडिकल कालेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *