तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कॉउंसिलिंग

बीजापुर  सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कॉउंसिलिंग द्वारा होगा। इस हेतु अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in एवं https://cgdte.admissions.nic.in पर उपलब्ध कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, की अधिसूचना, छत्तीसगढ़ की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कॉउंसिलिंग की प्रक्रिया का अवलोकन किया जा सकता है।
वहीं ऑनलाइन कॉउंसिलिंग हेतु प्रथम चरण का पंजीयन 11 जून 2025 प्रातः 10ः00 से 15 जून 2025 रात्रि 11ः59 बजे तक, मेरिट सूची जारी 17 जून 2025 सायं 5ः00 बजे तक, दावाआपत्ति के लिए 18 जून 2025 सायं 5ः00 बजे आमंत्रित की गई है तथा 20 जून को दावाआपत्ति का निराकरण पश्चात रिजल्ट जारी की जाएगी एवं 21 जून 2025 प्रातः 10ः00 बजे से 24 जून 2025 सायं 5ः30 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं द्वितीय चरण हेतु पंजीयन 26 जून 2025 प्रातः 10ः00 से 29 जून 2025 रात्रि 11ः59 बजे तक, मेरिट सूची जारी 01 जुलाई 2025 सायं 5ः00 बजे तक, दावाआपत्ति के लिए 02 जुलाई 2025 सायं 5ः00 बजे आमंत्रित की गई है तथा 04 जुलाई 2025 को 4ः00 रिजल्ट जारी की जाएगी एवं 05 जुलाई 2025 प्रातः 10ः00 बजे से 08 जुलाई 2025 सायं 5ः30 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी एवं तृत्तीय चरण हेतु पंजीयन 10 जुलाई 2025 10ः00 बजे से 13 जुलाई 2025 रात्रि 11ः59 बजे तक, मेरिट सूची जारी 15 जुलाई 2025 सायं 5ः00 बजे तक, दावाआपत्ति के लिए 16 जुलाई 2025 सायं 5ः00 बजे आमंत्रित की गई है तथा 18 जुलाई 2025 को 4ः00 रिजल्ट जारी की जाएगी एवं 19 जुलाई 2025 प्रातः 10ः00 बजे से 22 जुलाई 2025 सायं 5ः30 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *