रायपुर. सुकमा मुठभेड़ में घायल तीन जवानों को रायपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां तीनों का इलाज जारी है. उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को उचित इलाक करने के निर्देश दिए. बता दें कि मुठभेड़ में आज जवानों ने 17 नक्सलियों को ढेर किया है.
घायल जवानों से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, तीनों जवान खतरे से बाहर है. गोली लगी थी, जिसे ऑपरेशन कर निकाला गया है. बहुत ही जल्द हमारे जवान ठीक हो जाएंगे. जवानों के हौसले को सलाम करता हूं और डॉक्टरों को धन्यवाद देता हूं.
डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे अस्पताल

