ज़रूरत छोटी हो या बड़ी सुशासन तिहार में सब होंगी पूरी:-किरण रविन्द्र वैष्णव

छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि संवाद से समाधान का सफ़र तीसरे चरण में पहुंच चुकी है 5 मई से होगी सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत, खुद छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं जनता के बीच पहुंचेगे। राजनांदगांव जिले में भी सुशासन तिहार की शुरुआत हो रही है। छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी व छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन है। निश्चित रूप से सुशासन तिहार में जितने भी आवेदन आये है।ज़रूरत छोटी हो या बड़ी सुशासन तिहार में सब होंगी पूरी। छोटी छोटी समस्या जैसे श्रमिक कार्ड, राशनकार्ड, जैसे समस्याएं का निराकरण हो चुका है।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास की दिशा में अग्रसर हो रहा है। कांग्रेस ने 05 साल से छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटने का काम किया है। विकास के नाम पर छलावा किया, जबकी भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ ने जन आकांक्षाओं को सर्वोपरी मानते हुए सुशासन तिहार में आवेदन लेकर उसके समाधान के लिए दृढ़ संकल्पित है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अनेको योजना गांव गरीब किसान महिलाओं के लिए लाई जिससे छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान मिली। अब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ प्रदेश को सांवारने का कार्य कर रहे हैं। किसानो के जीवन में खुशहाली आई है।आज महतारी वंदन योजना की राशि आने से महिलाओ के चेहरे पर एक अलग मुस्कान आतीं हैं।अब हमारा छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य की दिशा में अग्रसर हो रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से हर समस्या का समाधान करने के प्रति हम दृढ़ संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *