छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन दंतेवाड़ा की मासिक बैठक आयोजित।

प्रदेश के पदाधिकारी डीएम सोनी,नफीस कुरैशी,लक्ष्मी यादव रहे शामिल सामाजिक कार्यों को लेकर बातचीत।

दंतेवाड़ा :- छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला दंतेवाड़ा की बैठक काफी हाउस दंतेवाड़ा में आयोजित की गई। उपरोक्त बैठक में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएम सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष नफीस कुरैशी,प्रदेश उपाध्यक्ष ( महिला ) लक्ष्मी यादव की उपस्थिति रही,सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष लोकेश कुंजाम ने बैठक में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं उसके बाद पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिले भर के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में संगठन के विस्तार सहित जनता की समस्याओं को उचित तरीके से उठाकर समाधान करवाना पर्यावरण संरक्षण,पशुओं की रक्षा एवं आम जन मानस को प्रदूषण से निजाद दिलाने हेतु संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन के सदस्यों को उनका आईडी कार्ड भी वितरण किया गया बैठक में जिले से जिला अध्यक्ष लोकेश कुंजाम,जिला अध्यक्ष महिला संजुक्ता देवांगन,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला अनुसुइया भोपले,कार्यकारी महिला अध्यक्ष पुष्पा वर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह,जिला महिला उपाध्यक्ष मीना केसरवानी,जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी,जिला सह सचिव आफताब आलम,जिला मीडिया प्रभारी बी रामू की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *