छत्तीसगढ़ की प्रथम अग्निवीर महिला बनी है फामेश्वरी यादव

राजिम।धर्मधरा राजिम के निकटवर्ती ग्राम परसदा जोशी की एक मजदूर की बिटिया फामेश्वरी यादव का अग्नि वीर में चयन हुआ जो कि छत्तीसगढ़ की प्रथम अग्निवीर महिला बनी है ।इस अवसर पर उसे पुलिस मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भी उन्हें अग्निवीर के लिए चयन होने पर बधाई दिया गया । इस अवसर पर ग्राम के सरपंच सुश्री गिनी सोनी एवं उपसरपंच ज्ञानेश शर्मा द्वारा भी बधाई दिया गया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की बधाई देने वालों में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बेन राज सोनी ,पूर्व उप सरपंच भारत यादव जीवन साहू ,योगेंद्र साहू ,जीवन निषाद दुकालू यादव इन सभी ने गांव की बिटिया को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही इसी तरह आगे बढ़कर ग्राम व घर परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी गई साथ ही इस अवसर पर उसके माता श्रीमती खोमीन यादव पिताश्री हीरालाल यादव भी थे उनको भी बहुत बधाई दिया गया। गांव में बिटिया की इस उपलब्धि पर बहुत अधिक प्रसन्नता है बिटिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक शाला परसदा जोशी से प्राप्त की। माध्यमिक शिक्षा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा जोशी से प्राप्त की और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर से प्राप्त की बिटिया शुरू से ही होनहार रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *