चारभांठा के ग्रामीणों के मांग पर जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कराया बोर खनन ग्राम वासियों ने जताया आभार

छुरिया : छुछुरिया विकासखंड के ग्राम बम्हनी चारभांठा मे पेयजल संकट की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में जनपद पंचायत रिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर गांव में बोर खनन की मांग की गई थी,जिसे तत्परता दिखाते हुए श्री सिन्हा ने एक सप्ताह के भीतर बोर खनन होने से ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष श्री सिन्हा के प्रति आभार प्रकट किए है,ग्रामीणों ने बोर गाड़ी पहुंचने पर खनन हेतु चयनित स्थल पर भूमिपूजन किया गया । श्री सिन्हा ने ग्रामीणों को जल संकट से बचने के उपाय भी बताए वर्षा के जल को सोखता गड्ढा,बोरी बंधान,ढलान जगह में पत्थर से पानी रोकने की व्यवस्था करने को जनभागीदारी से करने के लिए प्रेरित किया गया साथ रबी के मौसम में धान बुवाई नही करने की भी सलाह दी है । इस अवसर पर मुख्य रूप से उभे राम मंडावी जनपद सदस्य,टीकम साहू भाजयुमो नेता,यादोदास वैष्णव,दुवासी कुंजाम, हेमसिंग साहू,कुशल मंडावी,हरक सेवता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *